सियालबिंदा मुर्मू टोला में ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, खुशी
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की मुटुरखाम पंचायत के सियालबिंदा गांव के मुर्मू टोला के ग्रामीण वर्षों से ढिबरी युग में जीने को विवश हैं. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी की पहल पर उक्त टोला में100 केवी का ट्रांसफॉर्मर, खंभा और बिजली का तार पहुंचा है. सोमवार को मुखिया लुगु राम मुर्मू ने टोला पहुंच कर जगह का चयन किया. मुखिया ने नारियल फोड़ कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. इस टोला में 30 परिवार निवास करते हैं. मौके पर वार्ड सदस्य देउला हेंब्रम, जनमंजय बेरा, सुलीन मांडी, संजय बेरा, विभीषण बेरा, खगेन बेरा, नगेन बेरा, मनोरंजन पातर आदि उपस्थित थे.
