चाकुलिया : चाकुलिया के स्कूल ऑफ क्रिकेट मैदान में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के बीच सोमवार को चिल्ड्रेन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता (फोर बाउंड्री) हुई. इसका फाइनल ध्रुव एंड साक्षी क्रिकेट टीम और अक्षत एंड कृष्णा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. फाइनल मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि राजश्री रूंगाट, आनंदी देवी, निर्मला सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. ध्रुव एंड साक्षी की टीम ने प्रतियोगिता अपने नाम किया. राजश्री रूंगटा ने कहा ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा निखरती है.
मौके पर विजेता, उप विजेता और तीसरा स्थान पाने वाली टीम सानिध्या एंड योगेश की टीम को कप देकर पुरस्कृत किया गया. फाइनल मैच की मैन ऑफ द मैच साक्षी, मैन ऑफ द सीरीज व खंडेलवाल को चुना गया. इसमें स्कूल ऑफ क्रिकेट से संस्थापक देवानंद सिंह, कोच अंशुमन चौहान, प्रशांत महतो, विशाल बारिक आदि सक्रिय रहे. इस अवसर पर संजय लोधा, सुभाष लोधा, भरत शर्मा, दीपक झुनझुनवाला, विनीत रूंगटा, कौशल रूंगटा, आनंद केड़िया, श्याम केड़िया, सुनिता सिंह, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित थे.
