सीएनटी में संशोधन आदिवासी से धोखा

बहरागोड़ा. आदिवासी समाज का वनभोज बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के इचड़ाशोल फुटबॉल मैदान में रविवार को मोहन लाल मुर्मू के नेतृत्व में आदिवासी समाज का वन भोज आयोजित हुआ. मौके पर सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन पर चर्चा की गयी. सरकार के फैसले का विरोध किया गया. मौके पर ग्राम प्रधान शिल्हु मांडी ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी […]

बहरागोड़ा. आदिवासी समाज का वनभोज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के इचड़ाशोल फुटबॉल मैदान में रविवार को मोहन लाल मुर्मू के नेतृत्व में आदिवासी समाज का वन भोज आयोजित हुआ. मौके पर सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन पर चर्चा की गयी. सरकार के फैसले का विरोध किया गया. मौके पर ग्राम प्रधान शिल्हु मांडी ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन विधेयक आदिवासी और मूलवासियों के लिए धोखा है. जाति सलाहकार समिति के सदस्य भक्षक बने हुए हैं. सीएनटी एक्ट को खत्म कर देंगे. धारा 49 (2) की संशोधन से आदिवासी और मूलवासियों पर भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी. उन्हें पलायन करना होगा. उन्होंने कहा कि अब जल,
जंगल और जमीन की रक्षा करने की बारी है. एकजुट होकर इसका विरोध करना होगा. मौके पर नगेंद्र नाथ मुर्मू, मोहन लाल मुर्मू, डॉ गजेंद्र नाथ मुर्मू, सर्वेश्वर मुर्मू, उदय मांडी, गोराचंद सोरेन, सुपाई टुडू, सत्यकाम मुर्मू, भागवत सोरेन, अश्विनी किस्कू, सोनाराम मुर्मू, सुपाई किस्कू, भीम चरण मांडी, लक्ष्मी रानी मुर्मू, काजल मुर्मू, सनातन किस्कू, भारती मांडी, श्रीमती मुर्मू, अनिता मांडी, मालती किस्कू, सरला किस्कू, सुमिश्रा किस्कू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >