हेंदलजुड़ी: नक्सलियों ने साटे पोस्टर

हिंदी और बांग्ला भाषा में लिखे पोस्टर को पुलिस ने किया जब्त, क्षेत्र में दहशत गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत हेंदलजुड़ी और काकड़ीशोल चौक-बाजार में 23 दिसंबर की रात नक्सलियों ने पोस्टर से पाट दिया. जानकारी के अनुसार नक्सली दस्ता टीम में पहुंची और चौक के पास होटल, पान दुकान, घरों की दीवारों, नहर, कल्वर्ट, पुलिया […]

हिंदी और बांग्ला भाषा में लिखे पोस्टर को पुलिस ने किया जब्त, क्षेत्र में दहशत

गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत हेंदलजुड़ी और काकड़ीशोल चौक-बाजार में 23 दिसंबर की रात नक्सलियों ने पोस्टर से पाट दिया. जानकारी के अनुसार नक्सली दस्ता टीम में पहुंची और चौक के पास होटल, पान दुकान, घरों की दीवारों, नहर, कल्वर्ट, पुलिया पर पोस्टर साटकर चले गये. लाल रंग से हस्त लिखित पोस्टरों में सरकारी काम में कम मजदूरी क्यों दी जा रही है, ठेकेदार और प्रशासन जवाब दो, मशीन के परिवर्तन मनुष्य के द्वारा काम कराने के लिए मेहनती मानुष संगठित हो कर आंदोलन करें आदि लिखी हुई है. सभी पोस्टर हिंदी और बांग्ला भाषा में हैं. पोस्टरों में निवेदक के रूप में सीपीआइ (माओवादी) अंकित हैं.
काफी दिनों बाद क्षेत्र में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पुलिस को चुनौती दी है. हेंदलजुड़ी-कांकड़ीशोल चौक-बाजार में नक्सली पोस्टर बाजी से दहशत है. सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस पहुंची और साटे गये पोस्टरों को जब्त कर लिया. हेंदलजुड़ी महतोडीह तक नक्सलियों ने पोस्टर बाजी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >