विक्रांत इलेवन और हिंदू वारियर्स सेमीफाइनल में

24वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घाटशिला : मऊभंडार में चल रही 24वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मैच में विक्रांत इलेवन मऊभंडार और हिंदू वारियर्स वेस्ट सेंट्रल इंडिया जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची. पहला मैच में विक्रांत इलेवन और एमकेपी मुस्कटुरर्स मानिकपाड़ा पश्चिम बंगाल के बीच हुआ. एमकेपी […]

24वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

घाटशिला : मऊभंडार में चल रही 24वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मैच में विक्रांत इलेवन मऊभंडार और हिंदू वारियर्स वेस्ट सेंट्रल इंडिया जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची. पहला मैच में विक्रांत इलेवन और एमकेपी मुस्कटुरर्स मानिकपाड़ा पश्चिम बंगाल के बीच हुआ. एमकेपी ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 117 रन बनाये. गांधी 26 और राज किशोर ने 25 रन बनाये.
विक्रांत के गेंदबाज मधु ने 2 विकेट लिया. जवाब में विक्रांत इलेवन 8.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 121 रन बनाकर मैच जीत गयी. राहुल धल 44 और अखिल 27 रन बनाकर नाबाद रहे. विक्रांत इलेवन के राहुल धल को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
दूसरे मैच में बीसीए जमशेदपुर का मुकाबला हिंदू वारियर्स से हुआ. बीसीए ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 102 रन बनाया. अजहर 33 रन बना कर नाबाद रहा. हिंदू वारियर्स के गेंदबाज लक्खी और सिदाम ने 2-2 विकेट लिया. जवाब में हिंदू वारियर्स 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 89 रन बना सकी. प्रिंस 42 रन बनाकर नाबाद रहा. हिंदू वारियर्स के अजहर को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
सेमीफाइनल 27 को
मैन इन ब्लू सोनारी बनाम हिंदू वारियर्स वेस्ट सेंट्रल इंडिया के बीच पहला सेमीफाइनल और इगल इलेवन बी जमशेदपुर बनाम विक्रांत इलेवन मऊभंडार के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच 27 दिसंबर को खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >