गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत बाघुड़िया पंचायत स्थित डुमकाकोचा से 22 दिसंबर से लापता दो सगे भाई रवींद्र सिंह (8) और शहदेव सिंह (10) शनिवार को पटमदा में मिले. दोनों बच्चों के पिता चंदन सिंह की मृत्यु काफी पहले हो गयी है. उनकी मां अपने मायके पटमदा के लाव गांव गयी थी. ग्रामीणों के मुताबिक दोनों भाई अपनी मां को ढूंढते हुए पैदल बांदवान के रास्ते पटमदा पहुंच गये. शुक्रवार की रात दोनों बच्चों को पटमदा पेट्रोल पंप के पास सोये अवस्था में पंप कर्मियों ने देखा. उनसे पूछताछ कर पटमदा थाना को सूचना दी. वहां की पुलिस ने गालूडीह पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया.
डुमकाकोचा से लापता दो बच्चे पटमदा में मिले
गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत बाघुड़िया पंचायत स्थित डुमकाकोचा से 22 दिसंबर से लापता दो सगे भाई रवींद्र सिंह (8) और शहदेव सिंह (10) शनिवार को पटमदा में मिले. दोनों बच्चों के पिता चंदन सिंह की मृत्यु काफी पहले हो गयी है. उनकी मां अपने मायके पटमदा के लाव गांव गयी थी. ग्रामीणों के मुताबिक दोनों […]
