मऊभंडार में 24 वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता
घाटशिला : मऊभंडार के स्पोर्ट्स क्लब मैदान में चल रही 24वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को क्वार्टर फाइनल खेला गया. इसमें एमकेपी मास्केटीयर्स और बीसीए जमशेदपुर की टीम जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची. पहले क्वार्टर फाइनल में साईं स्पोर्टिंग जमशेदपुर का मुकाबला एमकेपी से हुआ. टॉस साईं की टीम ने जीता. पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. एमकेपी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 143 रन बनाया. गोपाल ने 57, शेख हसन और गांधी ने 33 रन बनाये. साईं के गेंदबाज मंगल और गोविंद ने 1-1 विकेट लिया. जवाब में साईं की टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 109 रन बनाकर आउट हो गयी.
साईं की टीम 34 रनों से मैच हार गयी. जग्गा 38 और मंगल ने 21 रन बनाये. एमकेपी के गेंदबाज गांधी ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिये. खूबलाल ने एक विकेट लिया. अंपायर संजय कुमार, जेके मिश्रा, स्कोरर्र एस भट्टाचार्य, एस मजूमदार, उदघोषक जेके उपाध्याय और एनके राय थे. दूसरे मैच में बीसीए का मुकाबला बीजी इलेवन से हुआ. टॉस बीसीए की टीम ने जीता. पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. बीजी इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 104 रन बनाया.
प्रिंस 59 और मिठु 12 रन बनाकर नाबाद रहा. बीसीए के गेंदबाज प्रिंस और भरत ने 2-2 विकेट लिये. जवाब में बीसीए की टीम ने 8.3 ओवर में 4 विकेट पर 105 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया. लक्की 46 और सद्दाम ने 24 रन बनाये. बीजी के गेंदबाज अमित ने 2 और इसान ने 1 विकेट लिया. अंपायर ए चटर्जी, संदीप, स्कोरर्र जीबी सिंह और स्कोरर्र जेके उपाध्याय और एनके राय थे. आज के मैच. मैन इन ब्लू सोनारी जमशेदपुर बनाम डायमंड स्टार बर्मामाइंस जमशेदपुर और इगल एलेवन बी और स्टार एलेवन जमेशदुपर के क्वार्टर फाइनल मैच खेला जायेगा.
