2234 वोटर करेंगे 23 के भाग्य का फैसला

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में 20 सिंतबर को होने वाले छात्र संघ के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. भारी सुरक्षा व्यवस्था और गहमागहमी के बीच सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा, जो दोपहर दो बजे तक चलेगा. 2234 वोटर 23 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. कॉलेज प्रशासन ने निष्पक्ष और […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में 20 सिंतबर को होने वाले छात्र संघ के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. भारी सुरक्षा व्यवस्था और गहमागहमी के बीच सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा, जो दोपहर दो बजे तक चलेगा. 2234 वोटर 23 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.

कॉलेज प्रशासन ने निष्पक्ष और शांति पूर्ण मतदान के लिए व्यापक तैयारियां की है. बैलेट पेपर तैयार है. पांच बूथ बनाये गये हैं. 20 मत पेटियां बनायी गयी हैं. दोपहर दो बजे तक चलने वाले मतदान में जेसीएम के छह, अभाविप के छह, झाविछामो के छह तथा आजसू के पांच उम्मीदवारोंं के भाग्य मतपेटियों में बंद हो जायेंगे. चार बजे से मतगणना होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >