थाना में ज्ञापन सौंपने के दौरान जिप सदस्य बाघराय मार्डी व अन्य.

जादूगोड़ा : मुसाबनी के जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी के नेतृत्व में मुखिया, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने रविवार को जादूगोड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र राम को क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे जुआ व हब्बा-डब्बा को स्थायी रूप से बंद करने को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है, कि थाना क्षेत्र में […]

जादूगोड़ा : मुसाबनी के जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी के नेतृत्व में मुखिया, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने रविवार को जादूगोड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र राम को क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे जुआ व हब्बा-डब्बा को स्थायी रूप से बंद करने को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है, कि थाना क्षेत्र में कई वर्षों से जुआ और हब्बा-डब्बा का खेल चलाया जा रहा हैं.

जिससे क्षेत्र में अशांति, लुट, हत्या पनप रही हैं. कहा गया कि अपराधी कई घटनाओं को अंजाम भी दे चुके हैं. प्रशासनिक पदाधिकारियों की मिली भगत से क्षेत्र में अवैध कारोबार पनप रहा हैं. जिससे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में जना आक्रोश व्याप्त हैं. मौके पर कुलगोड़ा ग्राम प्रधान सुनील टुडू, रोआम ग्राम प्रधान बलराम मार्डी, मुर्गाघुटू पंचायत समिति सदस्य जगदीश गोप, पूर्व मुखिया चामरू हो, वार्ड सदस्य नमिता, गोपाल, बाबूलाल मार्डी, बिमल कालिंदी, सुशेन कालिंदी, सुभाष महतो, सुशील कर्मकार, आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >