आइआरएल: क्रशर में खराबी, उत्पादन ठप

मुसाबनी : मुसाबनी स्थित क्रशर प्लांट के मिल में तकनीकी खराबी आने के कारण आइआरएल में पांच दिनों से सुरदा खदान में उत्पादित अयस्क की पिसाई ठप है. इससे आइआरएल में एमआइसी का उत्पादन पांच दिनों से बंद है. वहीं खदान में उत्पादित ताम्र अयस्क का परिवहन ठप है. इससे सुरदा शॉफ्ट तीन और साउथ […]

मुसाबनी : मुसाबनी स्थित क्रशर प्लांट के मिल में तकनीकी खराबी आने के कारण आइआरएल में पांच दिनों से सुरदा खदान में उत्पादित अयस्क की पिसाई ठप है. इससे आइआरएल में एमआइसी का उत्पादन पांच दिनों से बंद है. वहीं खदान में उत्पादित ताम्र अयस्क का परिवहन ठप है. इससे सुरदा शॉफ्ट तीन और साउथ सुरदा शॉफ्ट चार में करीब 8 हजार टन ताम्र अयस्क का भंडार हो गया है. मिल में ताम्र अयस्क जमा है. इस संबंध में कंपनी के एचआर हेड प्रभात कुमार दुबे ने कहा कि मिल में आयी खराबी ठीक करने का काम चल रहा है. बुधवार रात तक खराबी ठीक होने की संभावना है.

श्री दुबे ने कहा कि शॉफ्ट में हजारों टन अयस्क के भंडारण के बावजूद बरसात में ग्रेड में कोई कमी नहीं होगी. अयस्क भींगने से बिजली व केमिकल की खपत बढ़ जायेगी. इस संबंध में मान्यता प्राप्त यूनियन के संयुक्त सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मजदूर पसीना बहा कर खदान में उत्पादन कर रहे हैं. ऐसे में मिल में खराबी आने से क्रशर बंद होना दुखद है.

उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रबंधन का ढीला-ढाला रवैया जिम्मेवार है. उन्होंने कहा कि मजदूर का काम उत्पादन करना है. प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने की है.
पांच दिनों से ताम्र अयस्क की पिसाई ठप
कंपनी में करीब आठ हजार टन ताम्र अयस्क का भंडार हुआ
बारिश में अयस्क भींगने से बिजली व केमिकल की खपत बढ़ेगी
यूनियन ने प्रबंधन पर ढीला-ढाला रवैया अपनाने का आरोप लगाया
सांसद, पूर्व विधायक समेत पांच लोगों पर आरोप गठित
आइसीसी के जेनरल कार्यालय गेट जाम करने और प्रबंधन को धमकी देने का मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >