गैस सिलिंडर गोदाम में एसडीओ ने की छापेमारी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाटपुर पंचायत के पाटपुर गांव में बुधवार को अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार गर्ग ने एचपी गैस संचालक प्रदीप कुमार साहा के आवास पर छापेमारी की. अनुमंडलाधिकारी ने उसके घर से 23 खाली सिलेंडर, 18 भरा हुआ सिलिंडर और 21 गैस खाता बरामद किया. एमओ अरुण कुमार के जिम्मानामा पर एचपी गैस […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाटपुर पंचायत के पाटपुर गांव में बुधवार को अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार गर्ग ने एचपी गैस संचालक प्रदीप कुमार साहा के आवास पर छापेमारी की. अनुमंडलाधिकारी ने उसके घर से 23 खाली सिलेंडर, 18 भरा हुआ सिलिंडर और 21 गैस खाता बरामद किया. एमओ अरुण कुमार के जिम्मानामा पर एचपी गैस संचालक को छोड़ दिया. एसडीओ ने कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्र है. आसपास में आबादी है. ऐसे में यहां गैस से भरा सिलिंडर रखना खतरनाक हो सकता है. उन्होंने गैस भरे सिलिंडरों को आबादी से दूर किसी सुरक्षित जगह पर रखने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >