पोटका : सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी पोटका की बैठक चित्तरंजन गोप की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दुर्गा पूजा धूमधाम के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान वर्ष 2015 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया. जिसके पश्चात पुराने कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष शंकर मुंडा,
उपाध्यक्ष संजय मुंडा, सचिव कार्तिक दास, सहसचिव अजीत दास, कोषाध्यक्ष चंदन मंडल, सहकोषाध्यक्ष हाराधन मुंडा को चुना गया. साथ ही कार्यकारिणी सदस्य सुधीर पाल, कृष्णा मुंडा, नयन मंडल, शिवशंकर चित्रकार, राजा साहु, मिलन दास, गोपाल महाकुड़, श्यामपद चित्रकार, शिशिर गोप, दुबराज मदिना, अमित मंडल, संजय मदिना, कृष्णा कुमार मुंडा आदि को बनाया गया है.
