चाकुलिया : चाकुलिया की कालियाम पंचायत की एक महिला मजदूर ने गुरुवार को श्यामसुंदरपुर थाना में आवेदन सौंप कर रोजगार सेवक समीर बेरा पर छेड़खानी का मामला दर्ज करने की मांग की. सौंपे गये आवेदन में कहा है कि मजदूरों ने गांव में मनरेगा के तहत जनवरी 2016 में दो-तीन योजनाओं में काम किया था. मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं हुआ है.
आरोप : महिलाओं से की छेड़खानी
चाकुलिया : चाकुलिया की कालियाम पंचायत की एक महिला मजदूर ने गुरुवार को श्यामसुंदरपुर थाना में आवेदन सौंप कर रोजगार सेवक समीर बेरा पर छेड़खानी का मामला दर्ज करने की मांग की. सौंपे गये आवेदन में कहा है कि मजदूरों ने गांव में मनरेगा के तहत जनवरी 2016 में दो-तीन योजनाओं में काम किया था. […]

इस संबंध में कई बार मौखिक रूप से रोजगार सेवक समीर कुमार बेरा और पंचायत सेवक इश्वर चंद्र बेरा से पंसस दासो हेंब्रम ने मजदूरी भुगतान की मांग की थी. बीडीओ को भी आवेदन देकर मजदूरी की मांग की गयी थी. लेकिन उन्हें मजदूरी नहीं दी गयी. 25 मई को रोजगार सेवक समीर कुमार बेरा गांव आये तो मजदूरों ने उनसे मजदूरी की मांग की. इस पर रोजगार सेवक ने महिला मजदूरों के साथ अश्लील भाषा में गाली गलौज की.
जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया. कहा गया है कि रोजगार सेवक ने हमें पकड़ कर छेड़खानी की कोशिश की. मजदूरों ने पुलिस से गरीब महिला मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग की है. इस मसले पर रोजगार सेवक समीर कुमार बेरा ने कहा कि यह आरोप मनगढ़ंत और निराधार है. उन्होंने किसी भी महिला मजदूर के साथ ऐसी हरकत नहीं की है.