मुसाबनी. समाज के सम्मेलन में बोले रतन महतो

धोरा जाति को एसटी का दर्जा दे सरकार मुसाबनी : तेरंगा पंचायत के घाघराडीह में रविवार को धोरा (धीवर) समाज उत्थान संग्राम कमेटी का मुसाबनी प्रखंड सम्मेलन हुआ. इसकी अध्यक्षता कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष अतुल चंद्र धीवर ने की. सम्मेलन में मुख्य वक्ता डॉ रतन महतो ने कहा कि धोरा (धीवर) समाज आजादी के 68 […]

धोरा जाति को एसटी का दर्जा दे सरकार

मुसाबनी : तेरंगा पंचायत के घाघराडीह में रविवार को धोरा (धीवर) समाज उत्थान संग्राम कमेटी का मुसाबनी प्रखंड सम्मेलन हुआ. इसकी अध्यक्षता कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष अतुल चंद्र धीवर ने की. सम्मेलन में मुख्य वक्ता डॉ रतन महतो ने कहा कि धोरा (धीवर) समाज आजादी के 68 साल बाद भी आर्थिक, शैक्षणिक तथा सामाजिक दृष्टि से पिछड़ा है. समाज के लोगों में शिक्षा जागरुकता व रोजगार का अभाव है.
उन्होंने सरकार से धोरा जाति को एसटी का दर्जा देने की मांग की. इस जाति का सामाजिक रीति-रिवाज व संस्कार आदिवासी है. धोरा जाति के लोग प्रकृति पूजक हैं. यह जाति खड़िया का अंश है. बंगाल तथा ओड़िशा में धोरा जाति को एससी का दर्जा मिला है. लेकिन झारखंड में सरकारी सूची में धोरा जाति को शामिल नहीं किया गया है. इसके कारण इस जाति को सामाजिक,आर्थिक पिछड़े पन के बावजूद सरकारी सुविधा से वंचित हैं. मछली पकड़ना है आजीविका. धोरा जाति के लोग सुवर्णरेखा नदी के किनारे निवास करते हैं. अधिकांश लोग भूमिहीन हैं. नदी से मछली पकड़ना इनकी पुस्तैनी धंधा है. नदी में प्रदूषण समेत अन्य कारणों से मछली कम हो गयी है. इनका आजीविका प्रभावित हो रहा है. सम्मेलन उपाध्यक्ष कार्तिक धीवरस, सचिव रवि धीवर, सह सचिव विजय धीवर, कोषाध्यक्ष कामेश्वर धीवर समेत कई लोगों ने संबोधित किया. वक्ताओं ने धोरा जाति को एसटी का दर्जा दिलाने के लिए समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया.
कहां-कहां के प्रतिनिधि पहुंचे. सम्मेलन में मनीडुंगरी, सोनागाड़ा, देवली, मधुआबेड़ा, भाकर, बालीजुड़ी, बाड़ाघाट, अमाइनगर, घाघराडीह, जगन्नाथपुर, मदनाबेड़ा,केसी कुदर, बाइनगकुदर, चिरूगोड़ा, बेनाशोल, धरमबांधा, बुरूडीह समेत अन्य. धोरा उत्थान समिति ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन
धोरा उत्थान संघर्ष समिति ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज धोरा जाति को एसटी में शामिल करने का अनुरोध किया है. ज्ञापन में कहा गया है कि धोरा जाति के लोग आदिम जनजाति के धर्म, संस्कृति, भाषा से काफी मेल खाती है. धोरा जाति को भी एसटी का दर्जा दिए जाने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >