धालभूमगढ़ : स्थानीय वन विश्रामागार में रविवार को धालभूमगढ़ के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक सुंदर लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. इसमें धालभूमगढ़ में अंतराष्ट्रीय हवाई पट्टी निर्माण के संबंध में चर्चा की गयी. लोगों ने कहा कि तीन सदस्यीय टीम ने सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर ब्रिटिश परित्यक्त हवाई पट्टी की संभावना तलाशी थी. इस विषय पर टीम ने सरकार को क्या रिपोर्ट सौंपी और राज्य सरकार ने क्या फैसला लिया. इससे लोग अनजान हैं.
लोगों ने कहा कि सांसद से संपर्क कर इस संबंध में जानकारी ली जायेगी. अगली बैठक 28 मई को अग्रसेन भवन नरसिंहगढ़ में करने का निर्णय लिया गया. प्रबुद्ध लोगों से जन संपर्क अभियान चलाकर अगली बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया जायेगा. बैठक में प्रदीप महतो, सालखान हांसदा, शिबू राम, मो आदिल मुर्तजा, रंजन मुखर्जी, उमाकांत नायक, देवानंद सिंह, गौतम सेन गुप्ता आदि
