घाटशिला कॉलेज की बायोमीट्रिक्स मशीन खराब

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में प्राचार्य कक्ष में लगी बायोमीट्रिक्स मशीन में खराबी उत्पन्न हो गयी है. दूसरी तरफ कोल्हान विश्वविद्यालय ने कॉलेज में प्राचार्य समेत शिक्षकों के उपस्थिति दर्ज करने के लिए दूसरी मशीन लगाने का आदेश दिया है. सूत्रों ने बताया कि पूर्व में लगी मशीन का सेंसर काम नहीं रहा है. मशीन […]

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में प्राचार्य कक्ष में लगी बायोमीट्रिक्स मशीन में खराबी उत्पन्न हो गयी है. दूसरी तरफ कोल्हान विश्वविद्यालय ने कॉलेज में प्राचार्य समेत शिक्षकों के उपस्थिति दर्ज करने के लिए दूसरी मशीन लगाने का आदेश दिया है. सूत्रों ने बताया कि पूर्व में लगी मशीन का सेंसर काम नहीं रहा है. मशीन के अंदर अंगुली का छाप सेंसर ग्रहण नहीं कर पा रहा है. दूसरी तरफ मशीन में आधार लिंक नहीं है. इसलिए केयू ने इस मशीन की जगह दूसरी मशीन लगाने का आदेश दिया है. इधर, कॉलेज में इस बात की चर्चा हो रही है कि केयू ने मशीन लगाने के लिए लिखित रूप से कोई आदेश कॉलेज प्रबंधक को नहीं दिया है.

कॉलेज प्रबंधक मशीन लगाने की दिशा में ऊहापोह की स्थिति में है. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार ने कहा कि पूर्व में लगी मशीन खराब हो गयी है. अब दूसरी मशीन किस राशि से लगायी जाय. इसको लेकर चिंता सता रही है. उन्होंने कहा कि बायोमीट्रिक्स मशीन लगाने के लिए केयू ने किसी भी तरह का लिखित आदेश नहीं दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >