राशन से वंचित हैं तीन गांव के लोग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की गुहियापाल पंचायत के झारापाड़ा, मुढ़ादेवता और ठाकुरडीही गांव के ग्रामीण पांच माह से राशन से वंचित हैं. खाद्य सुरक्षा सूची में ग्रामीणों का नाम नहीं होने से वे परेशान हैं. उक्त तीन गांवों में कुल 52 परिवार रहते हैं. अधिकतर ग्रामीण मजदूरी पर निर्भर हैं. अनाज नहीं मिलने से ग्रामीण भुखमरी […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की गुहियापाल पंचायत के झारापाड़ा, मुढ़ादेवता और ठाकुरडीही गांव के ग्रामीण पांच माह से राशन से वंचित हैं. खाद्य सुरक्षा सूची में ग्रामीणों का नाम नहीं होने से वे परेशान हैं. उक्त तीन गांवों में कुल 52 परिवार रहते हैं. अधिकतर ग्रामीण मजदूरी पर निर्भर हैं. अनाज नहीं मिलने से ग्रामीण भुखमरी के कगार पर हैं.

झारापाड़ा गांव के ग्रामीण बबलू हेंबम, दीपू हेंब्रम, टिलका हांसदा, जीवन हेंब्रम, रावण किस्कू, धिराई हांसदा आदि ने कहा कि उनका नाम खाद्य सुरक्षा सूची में नहीं है. इससे सभी भुखमरी के कगार पर हैं. ग्रामीणों ने कहा कि सभी ने इसकी शिकायत मुखिया और एमओ से की है. अब तक उनका नाम खाद्य सूची में नहीं जोड़ा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >