सुरदा खदान : 17 घंटे बाद मजदूरों का धरना खत्म

अप्रैल का वेतन जल्द भुगतान करने की मांग का मामला मुसाबनी : अप्रैल का वेतन भुगतान की मांग पर आंदोलन कर रहे आइआरएल सुरदा माइंस के मजदूरों ने 17 घंटे बाद शनिवार की देर रात हड़ताल समाप्त किया. एसडीओ संतोष कुमार गर्ग की अध्यक्षता में हुई वार्ता में वेतन भुगतान जल्द करने की सहमति बनी. […]

अप्रैल का वेतन जल्द भुगतान करने की मांग का मामला

मुसाबनी : अप्रैल का वेतन भुगतान की मांग पर आंदोलन कर रहे आइआरएल सुरदा माइंस के मजदूरों ने 17 घंटे बाद शनिवार की देर रात हड़ताल समाप्त किया. एसडीओ संतोष कुमार गर्ग की अध्यक्षता में हुई वार्ता में वेतन भुगतान जल्द करने की सहमति बनी. जानकारी हो कि शनिवार को सुरदा शॉफ्ट थ्री के मजदूर सुबह की पाली में हाजिरी बनाकर ड्यूटी करने के लिए खदान में गये.
खदान के अंदर पांच नंबर लेबल में वेतन भुगतान की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये. धरने पर बैठे मजदूर वेतन भुगतान जल्द करने की मांग पर अड़े थे. मजदूरों ने ऐलान कर दिया था कि जब तक वेतन भुगतान पर ठोस निर्णय नहीं होता है, तब तक वे खदान के अंदर धरना पर बैठे रहेंगे. दोपहर व रात की पाली में मजदूर काम पर
नहीं गये.
देर रात हुई बैठक
सुरदा स्थित गेस्ट हाउस में शनिवार रात 11 बजे एचसीएल, आइआरएल प्रबंधन, प्रशासन व मान्यता प्राप्त यूनियन के बीच बैठक हुई. इसमें 18 मई तक आइआरएल ने मजदूरों का वेतन भुगतान करने. यदि आइआरएल 18 मई तक भुगतान नहीं किया, तो 21 मई तक एचसीएल वेतन भुगतान करेगा का आश्वासन दिया. इसके बाद धरना समाप्त हुआ. रात एक बजे मजदूर खदान से बाहर निकले. बैठक में सीओ विशाल दीप खालखो, थाना प्रभारी हंसे उरांव, एचसीेल के एजीएम दीपक श्रीवास्तव, माइंस मैनेजर परवेज आलम, आइआरएल के इडी बीएन शुक्ला, मनोज हांसदा, धमेंद्र पाठक, यूनियन के शंकर सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, रामयज्ञ शर्मा, पीटर दास आदि उपस्थित थे. मजदूरों का खदान के अंदर धरना करीब 17 घंटे तक चला. धरना में 187 मजदूर खदान के अंदर बैठे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >