जुआ खेलाने का सरगना कोर्ट में सरेंडर करने से पूर्व गिरफ्तार

घाटशिला : बहरागोड़ा में जुआ खेलाने का सरगना झरिया गांव के तापस बेरा उर्फ पप्पू मंगलवार को घाटशिला के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संतोष आनंद प्रसाद की अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था. पुलिस को इसकी भनक लग गयी थी. बहरागोड़ा थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मी कोर्ट परिसर में उस पर नजर गड़ाये बैठे […]

घाटशिला : बहरागोड़ा में जुआ खेलाने का सरगना झरिया गांव के तापस बेरा उर्फ पप्पू मंगलवार को घाटशिला के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संतोष आनंद प्रसाद की अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था. पुलिस को इसकी भनक लग गयी थी. बहरागोड़ा थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मी कोर्ट परिसर में उस पर नजर गड़ाये बैठे थे. तापस साव पुलिस से नजर छुपाते हुए कोर्ट की ओर जा रहा था. इसी दौरान पुलिस की नजर पर उस पड़ी.

वह पुलिस से बच कर भागने का प्रयास किया. उसे कोर्ट हाजत की सुरक्षा में लगे जवानों ने दौड़ा कर धर दबोचा और बहरागोड़ा थाना प्रभारी को सौंप दिया. यहां से पुलिस उसे लेकर बहरागोड़ा थाना आ गयी. इसी मामले में 14 मार्च 2016 को पुलिस ने होटल- मोटल के पास से छापामारी कर 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. संचालक तापस बेरा उर्फ पप्पू फरार हो गया था. मंगलवार को पुलिस ने उसे घाटशिला कोर्ट परिसर से धर दबोचा.

पुलिस ने 14 मार्च को मनोज सिंह, मनोज कुमार वर्मा, कामेश्वर सिंह, जितेंद्र कुमार, असीम अंसारी, शंकर चौधरी, अमोद कुमार, संजय कुमार मंडल, मिठू मंडल, अरविंद कुमार, पंजज साव, वीरेंद्र निशाद, रंजीत कुमार निशाद, नौशाद अंसारी, किशोर गुप्ता, अजय प्रधान, टीपू चौधरी, निरंजन चौधरी और विनोद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >