संगठन मजबूती की दी जानकारी

सरायकेला : स्थानीय धर्मशाला में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में छह अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए इसे सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि सरायकेला के टाउन हॉल में उक्त कार्यक्रम आहूत है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित […]

सरायकेला : स्थानीय धर्मशाला में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में छह अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए इसे सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि सरायकेला के टाउन हॉल में उक्त कार्यक्रम आहूत है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में सभी बूथ से लेकर मंडल तक के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.

बैठक में उपस्थित प्रदेश मंत्री शैलेंन्द्र सिंह ने संगठन को मजबूत करने के बारे में जानकारी दी. बैठक को जिला प्रभारी विनोद सिंह, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, शकुंतला महाली, अनंतराम टुडु, गणेश महाली, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप सिंहदेव, शंभु पति व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >