घाटशिला : घाटशिला के बड़ाजुड़ी मध्य विद्यालय के टीसीएस संताली भाषा और ओलचिकी अध्ययन केंद्र में टाटा स्टील कल्चरल सोसायटी के संचालक गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मर्मू अकादमी की ओर से ओलचिकी की प्राथमिक, बेसिक और एडवांस परीक्षा एक सप्ताह से चल रही है. इसमें बड़ाजुड़ी हाई स्कूल,
बड़ाजुड़ी मवि और बुरुडीह मध्य विद्यालय के 150 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. संताली शिक्षक यदुनाथ हेंब्रम, लुखी राम मुर्मू, शुरूबाली हेंब्रम, दुर्गा चरण टुडू, सालखो मार्डी, राम मार्डी ने बताया कि अप्रैल परिमाण घोषित कर दिया जायेगा.
