घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत के बुरूडीह में एनबीएससी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के मौके पर सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मण टुडू ने भाग लिया. श्री टुडू ने युवाओं से अपील की कि खेलकूद के साथ-साथ वे कृषि क्षेत्र पर ध्यान दें. इससे झारखंड की दशा और दिशा बदल जायेगी. केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है.
सरकार कृषि के क्षेत्र में हर संभव पहल करेगी. श्री टुडू ने खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया. इस मौके पर रवि बेसरा, सुकलाल मुर्मू, परितोष मुर्मू, श्याम सोरेन, सिंगराय हेंब्रम, विकास बेसरा, देबू मुर्मू, सुनाराम मुर्मू, बाबूलाल मुर्मू, शांखो मुर्मू, धरये मुर्मू, देवन बेसरा, विक्रम मुर्मू, संजय मार्डी समेत कई लोग उपस्थित थे.
