घाटशिला : घाटशिला के राजकीयकृत बलदेवदास संतलाल बालिका उच्च विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने सोमवार को अनुमंडल के सात प्रखंडों के केंद्राधीक्षक और बीइइओ के साथ बैठक की. डीइओ ने बैठक में कहा कि झारखंड अधविद्य परिषद द्वारा आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में केंद्रों पर वीक्षक, बेंच और डेस्क की कमी नहीं होगी. उन्होंने मैट्रिक और इंटर परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों को परीक्षार्थियों के आंकड़े की जानकारी दी.
नहीं होगी बेंच-डेस्क की कमी
घाटशिला : घाटशिला के राजकीयकृत बलदेवदास संतलाल बालिका उच्च विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने सोमवार को अनुमंडल के सात प्रखंडों के केंद्राधीक्षक और बीइइओ के साथ बैठक की. डीइओ ने बैठक में कहा कि झारखंड अधविद्य परिषद द्वारा आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में केंद्रों पर वीक्षक, बेंच […]

उन्होंने केंद्राधीक्षकों से कहा कि बारी-बारी से वीक्षक, बेंच और डेस्क के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि इंटर की परीक्षा घाटशिला कॉलेज, बीडीएसएल महिला कॉलेज, बीडीएसएल गर्ल्स हाई स्कूल, जेसी हाई स्कूल, बहरागोड़ा हाई स्कूल और बहरागोड़ा कॉलेज में होगी. इन केंद्रों पर परीक्षा के दौरान किसी भी समस्या नहीं होगी. अगर समस्या है,
तो केंद्राधीक्षक परीक्षा से पूर्व ही बीइइओ को जानकारी दें, ताकि परीक्षा से पूर्व समस्याओं को दूर किया जा सके. पूर्व की परीक्षा में बेंच-डेस्क लाने और ले जाने में हुए खर्च का ब्योरा मांगा. केंद्राधीक्षकों को पूर्व की राशि जल्द दिलाने की बात कही. बैठक में बीइइओ बैधनाथ प्रसाद, स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजना दत्ता, विपिन सिंह, चैताली नाथ समेत मुसाबनी, डुमरिया, बहरागोड़ा, चाकुलिया के बीइइओ और केंद्राधीक्षक उपस्थित थे.