कोलकाता की महिला की जमीन हड़पने का मामला

नीलू दत्ता व संजय अग्रवाल समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर में कोलकाता की महिला का जमीन हड़पने के मामले में महिला के बयान पर थाना में नीलू दत्ता और संजय अग्रवाल समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. इस संबंध में रीता बोस के बयान […]

नीलू दत्ता व संजय अग्रवाल समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर में कोलकाता की महिला का जमीन हड़पने के मामले में महिला के बयान पर थाना में नीलू दत्ता और संजय अग्रवाल समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. इस संबंध में रीता बोस के बयान पर कांड संख्या 3/2016, दिनांक 31 जनवरी 2016, भादवि की धारा 403, 404, 418, 419, 420, 423 और 426 के तहत राणा चटर्जी, संजय कुमार अग्रवाल, नील शंकर दत्ता, गणेश पोद्दार, सुबोध कुमार सीट और शांतनु सेन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है.
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि 1964 के सर्वे सेेटलमेंट के आधार पर रीता बोस और उसके पिता और दादी के नाम से गोपालपुर की भूमि का लीज 99 वर्ष के लिए था. इस भूमि का आरोपियों ने जमशेदपुर के सब रजिस्टार से डीड तैयार करा लिया. इसी बीच इस भूमि लेने की लालच में एक आरोपी ने अपने आप को रीता बोस का वारिश बताया. एक आरोपी ने भूमि का पॉवर ऑफ एट्रोनी अपने नाम करा लिया और आरोपियों को भूमि बेच दी. इसी मामले में पिछले दिनों घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह की अदालत में शिकायतवाद दर्ज हुआ था. इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच कर रीता बोस के बयान पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >