बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में ग्रामीण विकास मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय ग्रामीण विकास मेला का समापन समारोह रविवार को हुआ. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद धीरज साहु और डॉ प्रदीप बलमुचू शामिल हुए. मौके पर श्री साहु ने कहा कि नेताजी के नाम पर यहां भव्य तरीके से नेताजी समारोह सह मेला का आयोजन किया जाता है. यह कमेटी ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रही है. अवसर पर डॉ बलमुचू ने कहा कि राज्य की यह पहली ऐसी जगह है जहां नेताजी जयंती धूमधाम से मनायी जाती है.
इस प्रकार के आयोजन के लिए कमेटी धन्यवाद के पात्र है. अतिथियों ने डांस बहरागोड़ा डांस के प्रथम निर्मल सूत्रधर, द्वितीय श्रेया मिश्रा और तृतीय प्रियंका कुमारी तथा गु्रप बी में प्रथम प्रवीण बेहरा, द्वितीय पायल दरिया और तृतीय मासुम अंसारी को पुरस्कृत किया. इसके पूर्व कमेटी द्वारा अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक रवींद्र नाथ दास, तरूण कुमार कुइला, निर्मल दूबे, रास बिहारी साव, मिंटु पाल, सनत मंडल, अशोक उपस्थित थे. समारोह का संचालन सुमन मंडल ने किया.
