भाषा-संस्कृति की रक्षा करें: महंती
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के खंडामौदा ओड़िया हाई स्कूल का स्थापना दिवस रविवार को खगेंद्र नाथ सतपति की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर मनाया गया. समारोह का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि उत्कल समिति के अध्यक्ष गुरु प्रसाद महंती और विशिष्ट अतिथि विधायक कुणाल षाड़ंगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. समारोह में श्री महंती […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के खंडामौदा ओड़िया हाई स्कूल का स्थापना दिवस रविवार को खगेंद्र नाथ सतपति की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर मनाया गया. समारोह का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि उत्कल समिति के अध्यक्ष गुरु प्रसाद महंती और विशिष्ट अतिथि विधायक कुणाल षाड़ंगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. समारोह में श्री महंती ने कहा कि ओडि़या भाषा एवं उसकी संस्कृति की रक्षा करनी होगी.
उन्होंने कहा कि यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखता है. बेहतर शिक्षा इस स्कूल की पहचान है. उन्होंने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी के अथक प्रयास से झारखंड में ओड़िया भाषा को द्वितीय राज्य भाषा का दर्जा मिला है. उन्होंने कहा कि आज सभी अपनी संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प लें.
ऐतिहासिक होगा प्लेटिनम जुबिली : कुणाल
मौके पर विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि इस विद्यालय का प्लेटिनम जुबली ऐतिहासिक होगा, क्योंकि इस समारोह में पहली बार झारखंड और ओड़िशा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि यह विद्यालय मनुष्य निर्माण का कारखाना है. इस विद्यालय से पढ़े अनेक विद्यार्थी देश विदेश में कार्यरत हैं.
सभी अपने विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं. समारोह को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी, कृष्ण चंद्र पैड़ा, हिमांशु प्रहराज, अरधेंदु प्रहराज, राम रंजन बेरा, सुरेंद्र प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर पंसस प्रदीप बेरा, पूर्व पंसस ज्योत्सना मयी बेरा, देवी पदो त्रिपाठी, सचिदानंद सतपति, ज्यामनी कांत नामता, बेनधारी मंडल, प्रशन्न आचार्य, नव कुंवर, लक्ष्मी नारायण जना आदि उपस्थित थे. समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये. सभी ने स्कूल के संस्थापक स्व तारापद षाड़ंगी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी.