चाकुलिया : चाकुलिया के डाक बंगला प्रांगण में नेताजी सुभाष वेल फेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के छठे दिन गुरुवार को झारखंडी संस्कृति की झलक दिखायी पड़ी. विभिन्न प्रकार के नृत्य देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच भी खेला गया. इसका उदघाटन आस्तिक महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में पांता नाच, कांठी नाच, टुसू नाच, करम नाच, भुआंग नाच, बुढ़ी गाड़ी साड़पा नाच, सेंदरा पार्टी द्वारा सेंदरा नाच और छऊ नाच प्रतियोगिता आयोजित हुई. शाम में डांस झारखंड डांस का फाइनल हुआ.
दिखी झारखंडी संस्कृति की झलक
चाकुलिया : चाकुलिया के डाक बंगला प्रांगण में नेताजी सुभाष वेल फेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के छठे दिन गुरुवार को झारखंडी संस्कृति की झलक दिखायी पड़ी. विभिन्न प्रकार के नृत्य देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच भी खेला गया. इसका उदघाटन आस्तिक महतो […]

सांसद ने किया उदघाटन. सांसद विद्युत वरण महतो ने 27 जनवरी की शाम डांस झारखंड डांस प्रतियोगिता का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर और सुभाष चंद्र बोस की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. इस अवसर पर श्री महतो ने कहा कि सांस्कृतिक मंच सभी को एक सूत्र में बांधता है. उन्होंने कहा कि सोसाइटी द्वारा इस तरह का कार्यक्रम काफी सराहनीय है.
प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभाओं को एक मंच देने का सराहनीय कार्य है. मौके पर जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, सुशील शर्मा, शंभू मल्लिक, चंदन महतो, कमेटी के संरक्षक समीर महंती, गौतम दास, देवाशीष दास, बापी पानी, आशिष ज्योति, मनींद्र नाथ पालित, नाड़ु राय, बुलबुल मंडल, वासु महतो आदि उपस्थित थे. मेला के अंतिम दिन 29 जनवरी को पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह आयोजित होगा.