साजिश के तहत पति की हत्या की: विमला मुंडा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की डोमजुड़ी पंचायत की इटामुंडा गांव निवासी मुखिया विमला मुंडा ने कहा कि उनके पति पूर्व मुखिया उत्तम मुंडा की एक साजिश के तहत हत्या की गयी है. हत्या इस अंदाज में की गयी है कि मामला दुर्घटना का प्रतीत हो. उन्होंने कहा कि उनके पति की धारदार हथियार से हत्या की […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की डोमजुड़ी पंचायत की इटामुंडा गांव निवासी मुखिया विमला मुंडा ने कहा कि उनके पति पूर्व मुखिया उत्तम मुंडा की एक साजिश के तहत हत्या की गयी है. हत्या इस अंदाज में की गयी है कि मामला दुर्घटना का प्रतीत हो. उन्होंने कहा कि उनके पति की धारदार हथियार से हत्या की गयी है.

पुलिस मामले का उदभेदन कर हत्यारों को गिरफ्तार करे.

विमला मुंडा ने कहा कि उनके पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. किसी से कोई विवाद भी नहीं था. वे बहरागोड़ा से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. रास्ते में उनकी हत्या कर दी गयी. उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने से इस तरह से मौत संभव नहीं है. उनके सिर पर धारदार हथियार से कटे होने के तीन निशान थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >