चाकुलिया : चाकुलिया के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया. प्रखंड के सभी विद्यालय, सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय समेत अन्य जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सुमन मुर्मू ने झंडा फहराया. नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ श्वेता भारती, वन विभाग कार्यालय में रेंजर गोरख राम, सीएचसी में प्रभारी डॉ एस सी महतो,
थाना में थाना प्रभारी विनोद पासवान, विद्युत विभाग कार्यालय में एसडीओ एस सिंह, बीआसरी कार्यालय में बीइइओ राम नारायण साह, केएनजे उच्च विद्यालय में एचएम जय नारायण यादव, मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में प्राचार्य दिनेश कुमार, राम कृष्ण मिशन स्कूल में पतित बेरा, शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रभात झुनझुनवाला, मॉडल कॉन्वेंट स्कूल में अक्षय महंती, आनंद मार्ग विद्यालय में एचएम सुनील महतो,
भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष शतदल महतो, झामुमो कार्यालय में मिन्हाज अख्तर, जेवीएम कार्यालय में समीर महंती, कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी चंद्र कुमार मिश्रा, सुभाष चौक पर रवींद्र नाथ मिश्रा और राजेश सिंह, भगत सिंंह चौक में समरजीत बारिक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. कई स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए. वहीं अभ्यास मवि के छात्राओं द्वारा भारत माता की झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी.
