जयंती पर एआइडीएसओ ने निकाली रैली

घाटशिला : घाटशिला के गोपालपुर रेलवे क्रॉर्सिंग से शनिवार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एआइडीएसओ ने रैली निकाली और सुभाष चौक पहुंच कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. रैली यहां से स्टेशन चौक पहुंची और सभा में तब्दील हो गयी. सभा में आशा रानी पाल ने कहा कि आज […]

घाटशिला : घाटशिला के गोपालपुर रेलवे क्रॉर्सिंग से शनिवार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एआइडीएसओ ने रैली निकाली और सुभाष चौक पहुंच कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. रैली यहां से स्टेशन चौक पहुंची और सभा में तब्दील हो गयी. सभा में आशा रानी पाल ने कहा कि आज की स्थिति में नेताजी की प्रासंगिकता को समझना जरूरी है. देश की आजादी के बाद भी हमें मूल रूप से आजादी नहीं मिली है.

देश भूखमरी, गरीबी, अशिक्षा, महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है. ऐसी स्थिति में नेताजी के विचारों को समझना जरूरी है. उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेना जरूरी है. 23 से 31 जनवरी तक स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और विभिन्न छात्रावासों में नेताजी की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल, हिरणदुकड़ी स्कूल और विभिन्न मेस में नेताजी की जयंती मनायी गयी. रैली में युधिष्ठिर कुमार, सुशील गिरी, नीतू महतो, दशमत किस्कू, विश्वनाथ कर्मकार, स्वरूप, लक्ष्मी, ज्योतिका, बबली, सुनैना, प्रियंका, शंभू, अनूप, फहरत परवीन, उत्तम बेरा शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >