विवेकानंद बीएड कॉलेज में नेताजी की जयंती मनी

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के सालबनी स्थित स्वामी विवेकानद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बीएड कॉलेज में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. मुख्य अतिथि कॉलेज के चेयरमैन सुब्रत विश्वास ने दीप प्रज्वलित कर और नेताजी की तसवीर पर माल्यार्पण कर समारोह का उद्घाटन किया. श्री विश्वास ने कहा कि नेताजी […]

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के सालबनी स्थित स्वामी विवेकानद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बीएड कॉलेज में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. मुख्य अतिथि कॉलेज के चेयरमैन सुब्रत विश्वास ने दीप प्रज्वलित कर और नेताजी की तसवीर पर माल्यार्पण कर समारोह का उद्घाटन किया.

श्री विश्वास ने कहा कि नेताजी ने अखंड भारत की परिकल्पना की थी. ऐसा होता तो आज पड़ोसी देशों से कटुता नहीं होती. उन्होंने विद्यार्थियों से सच्चाई, न्याय की राह पर चलने की बात कही. इस मौके विद्यार्थियों ने ईमानदार और नेक इंसान बनने के लिए शपथ भी ली. मौके पर नृत्य, संगीत, नाटक समेत कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये.

समारोह में कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य नमिता साहू समेत सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और बीएड के विद्यार्थी उपस्थित थे. इधर यामिनी कांत बीएड कॉलेज में कॉलेज के चेयरमैन यामिनी कांत महतो की अध्यक्षता में नेताजी की जयंती मनायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >