बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. विद्यालय के प्राचार्य एस के पांडेय, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने नेताजी की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
मौके पर इतिहास के शिक्षक एलएन साव ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. सभी ने नेताजी को याद किया
