डीजी ने किया जोनल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण

डीजी ने सेंटर में जवानों को दिये जा रहे विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण की सराहना की मुसाबनी : सीआरपीएफ 193 बटालियन के विशेष महानिदेशक (स्पेशल डीजी) के दुर्गा प्रसाद ने शनिवार को मुसाबनी में सीआरपीएफ 193 बटालियन द्वारा संचालित जोनल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया. डीजी ने मध्य जोन द्वारा प्रशिक्षण संस्थान परिभ्रमण और निरीक्षण […]

डीजी ने सेंटर में जवानों को दिये जा रहे विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण की सराहना की

मुसाबनी : सीआरपीएफ 193 बटालियन के विशेष महानिदेशक (स्पेशल डीजी) के दुर्गा प्रसाद ने शनिवार को मुसाबनी में सीआरपीएफ 193 बटालियन द्वारा संचालित जोनल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया.
डीजी ने मध्य जोन द्वारा प्रशिक्षण संस्थान परिभ्रमण और निरीक्षण किया. डीजी ने सेंटर में जवानों को दिये जा रहे विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण की सराहना की. डीजी ने कहा कि प्रशिक्षण संस्थान परीक्षार्थियों को नक्सल गतिविधियों से लड़ने और मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार कर उत्साहित करने का काम कर रहा है. इस सेंटर की मुख्य भूमिका जवानों को काबिल बनाकर नक्सल गतिविधियों में अंकुश लगाना है.
निरीक्षण के दौरान स्पेशल डीजी के साथ सीआरपीएफ के आइजी आरके मिश्रा, डीआइजी अशोक श्मायाल, पुलिस उप निरीक्षक रेंज बोकारो के वीरेंद्र कुमार टोप्पो, सीआरपीएफ 193 बटालियन के कमांडेट संजय कुमार सिंह, कोबरा 203 बटालियन के कमांडेंट धर्मेंद्र सिंह बिसेन, कमलेश सिंह, सीआरपीएफ 193 के सूर्यकांत सिंह, नीरज कुमार, जयराम प्रसाद आदि पदाधिकारी उपस्थित थे. डीजी ट्रेनिंग सेंटर में जवानों से भी मिले और जानकारियां ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >