बहरागोड़ा में आग से घर स्वाहा, भारी नुकसान

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की रजलाबांध पंचायत के उइनाला गांव निवासी गौरी कांडी के फूस का घर शनिवार की शाम आग से राख हो गया. घर में रखे धान, चावल, दैनिक उपयोगी समान, नगद कुछ रुपये भी जल गये. सूचना पाकर दमकल पहुंचा. तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था. इस आग […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की रजलाबांध पंचायत के उइनाला गांव निवासी गौरी कांडी के फूस का घर शनिवार की शाम आग से राख हो गया. घर में रखे धान, चावल, दैनिक उपयोगी समान, नगद कुछ रुपये भी जल गये. सूचना पाकर दमकल पहुंचा. तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था.

इस आग से घर के समीप स्थित सहदेव कांडी के घर में आंशिक क्षति पहुंची है. सूचना पाकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी प्रभावित परिवार से मिले पांच कंबल, 2 तिरपाल, 50 किलो चावल और दो हजार रुपये देकर मदद की. भाजपा नेता गौरी शंकर महतो ने भी प्रभावित परिवार को एक हजार रुपये दिया. मौके पर पंसस सुरू बाबू भक्ता, बाप्तु साव, चंडी चरण साव, पप्पु राउत, सुदीप पटनायक आदि उपस्थित थे.

विधायक ने की मदद
सूचना पाकर विधायक कुणाल षाड़ंगी भी प्रभावित परिवार से मिलने पहुंचे. विधायक ने प्रभावित परिवार को चार हजार रुपये, कंबल, चुड़ा और गुड़ देकर मदद की. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को हर संभव सहयोग किया जायेगा. मौके प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, जिला परिषद सदस्य अर्जुन पूर्ति, असीत मिश्रा, दीपक बारिक, उमेश राउत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >