उप प्रमुख ने योजना बनाओ रथ किया रवाना

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड कार्यालय से शुक्रवार को उप प्रमुख सोनू अग्रवाल ने योजना बनाओ अभियान रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उन्होंने कहा कि योजना बनाओ अभियान का उद्देश्य है गांवों का विकास करना. गांव के लोगों को योजना के संबंध में जानकारी मिले. पुरूष और महिलाएं किसी भी योजना के संबंध […]

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड कार्यालय से शुक्रवार को उप प्रमुख सोनू अग्रवाल ने योजना बनाओ अभियान रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उन्होंने कहा कि योजना बनाओ अभियान का उद्देश्य है गांवों का विकास करना. गांव के लोगों को योजना के संबंध में जानकारी मिले.
पुरूष और महिलाएं किसी भी योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकें. लोग योजनाओं के प्रति जागरूक हो सकें. ग्रामसभा के तहत योजना का चयन होगा तभी गांवों का विकास होगा. इस मौके पर योजना बनाओ के मो अरशद, बीएओ पतीत पावन घोष, मुखिया बैजू मुर्मू, खुदी राम महतो, मोसो उपस्थित थे. रथ ने शुक्रवार को काशिदा व पावड़ा पंचायत का दौरा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >