बहरागोड़ा : एनएच को फोर लेन बनाने का ठेका लेने वाली कंपनी सिमप्लेक्स इंफ्रा स्ट्रर लिमिटिड का सेंटर कार्यालय बहरागोड़ा में है. कंपनी का मिर प्लांट भी बहरागोड़ा में ही है.
विगत दिनों आयोजित लोक अदालत में स्थानीय लोगों ने एनएच की मरम्मत की मांग जोरदार तरीके से उठायी थी, बावजूद बहरागोड़ा में एनएच 33 और 6 की स्थिति बद से बदतर है. एनएच की मरम्मत नहीं हो रही है. हो भी रही है कि कछुआ की गति से. कालियाडिंगा चौक से मोटल चौक तक एनएच 33 पर पैदल चलना भी मुश्किल है. इसी पथ से होकर कंपनी के पदाधिकारी अपने सेंटर कार्यालय आना-जाना करते हैं.
कालियाडिंगा चौक से मोटल चौक तक एनएच 33 पर गड्ढों की भरमार है. बरसात होने से उक्त गड्ढे तालाब बन जाते हैं और धूप होने से पथ पर धूल उड़ती है. कई लाइन होटलों का पानी भी एनएच 33 पर ही आता है. उक्त स्थल पर एनएच की जजर्रता दुर्घटना का पर्याय बनी है. बावजूद इसकी मरम्मत नहीं हो रही है.
