आंदोलनकारी सुराई बेसरा की पुण्यतिथि मनी

मुसाबनी : बुधवार को सुरदा स्थित दिशोम जाहेरगाड़ के लोहिया भवन में झारखंड आंदोलनकारी तथा जाहरेगाड़ के संस्थापक सदस्य स्व सुराई बेसरा की 5 वीं पुण्य तिथि मनायी गयी. मौके पर सुराई बेसरा की तसवीर पर माल्यार्पण कर व पूजा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.स्व बेसरा की विधवा सुधा रानी […]

मुसाबनी : बुधवार को सुरदा स्थित दिशोम जाहेरगाड़ के लोहिया भवन में झारखंड आंदोलनकारी तथा जाहरेगाड़ के संस्थापक सदस्य स्व सुराई बेसरा की 5 वीं पुण्य तिथि मनायी गयी.
मौके पर सुराई बेसरा की तसवीर पर माल्यार्पण कर व पूजा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.स्व बेसरा की विधवा सुधा रानी बेसरा, आजसू के केंद्रीय संगठन सचिव स्वपन सिंहदेव, केंद्रीय सचिव सागेन हांसदा, जिला परिषद सदस्य राजू कर्मकार, सुकलाल हेंब्रम, बेनाशोल पंचायत की मुखिया सुकुरमनी हेंब्रम, आजसू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बुद्धेश्वर मुर्मू, अर्जुन टुडू, बुढ़ान सोरेन, अंबी सोरेन, अर्जुन बेरा आदि ने स्व बेसरा की तसवीर पर मार्ल्यापण किया. स्व बेसरा एचसीएल-आइसीसी के कर्मचारी थे. कंपनी के कर्मचारी होते हुए भी उन्होंने झारखंड आंदोलन में सक्रिय थे. 17 सितंबर 1989 को दिशोम जाहरेगाड़ की स्थापना तथा उसके विकास में स्व बेसरा ने अहम भूमिका निभायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >