खाक हो गया दशानन का अहंकार

महिलाओं ने एक–दूसरे को सिंदूर लगाकर दी मां दुर्गा को विदाई घाटशिला : घाटशिला के दामपाड़ा स्थित गंधनिया हाट मैदान में सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में विजयादशमी की शाम लोगों की भीड़ उमड़ी. आतिशबाजी के साथ रावण का दहन हुआ. विधायक रामदास सोरेन ने रावण के पुतले में […]

महिलाओं ने एकदूसरे को सिंदूर लगाकर दी मां दुर्गा को विदाई

घाटशिला : घाटशिला के दामपाड़ा स्थित गंधनिया हाट मैदान में सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में विजयादशमी की शाम लोगों की भीड़ उमड़ी. आतिशबाजी के साथ रावण का दहन हुआ. विधायक रामदास सोरेन ने रावण के पुतले में आग लगायी और धूधू कर रावण जल उठा.

उन्होंने खरस्वती, बड़ाजुड़ी, काड़ाडुबा, बड़ादाधिका के पूजा पंडाल पहुंचे और मां की पूजा की तथा प्रसाद ग्रहण किया. इस मौके पर उप प्रमुख जगदीश भकत, सत्यजीत सीट, नन्नी गोपाल मन्ना, प्रभाष चंद्र मंडल, संतोष पाल, मोहन महंथी, दासमात सोरेन, ललीत कृष्ण भक्त समेत बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे.

जोड़सा और पायरागुड़ी

गालूडीह : गालूडीह के जोड़सा और पायरागुड़ी में रावण दहन का हुआ. जोड़सा में 25 फिट के रावण का पुतला कलात्मक आतिशबाजी के साथ दहन किया गया. कमेटी के सदस्यों ने रावण दहन का उदघाटन किया. पायरागुड़ी में भी स्थानीय ग्रामीण कलाकार ने हनुमान का रूप धारण कर लोगों को हंसाया.

रावण दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. घंटों कलात्मक आतिशबाजी की गयी. मौके पर कमेटी के महावीर महतो, प्रभात बोस, समरेश, सोनू प्रमाणिक, राखोहरी महतो, बांसती प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे. गालूडीह पुलिस भी तैनात थी.

महुलीशोल

धालभूमगढ़ : लेबर स्पोर्टिग क्लब महुलीशोल के तत्वावधान में सोमवार को फुटबॉल मैदान में पहली बार रावण दहन का आयोजन किया गया. रावण दहन के लिए भास्कर नमाता, गौरांगो खामराई, प्रवीर दलाई, सर बिंदू नामाता, गौतम नमाता आदि लोगों ने मुख्य भूमिका निभायी.

घाटशिला

घाटशिला : घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में मंगलवार की शाम रावण दहन समिति के तत्वावधान में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसका उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु और समिति के संरक्षक कांग्रेस क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष देवी शंकर दत्ता ने फीता काट किया. समिति को काबू दत्ता ने 25 हजार 1 रूपये दिया. समारोह को बुद्धेश्वर मार्डी, देवी प्रसाद मुखर्जी, राज किशोर सिंह ने भी संबोधित किया.पहले आतिशबाजी हुई. इसके बाद रावण का 40 फीट का पुतला दहन हुआ. हजारों की भीड़ ने इसका लुफ्त उठाया. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष बबलू दास, सचिव गोपू बोस, अमित राय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >