सड़क पर उतरे लोग, किया जाम

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के मुख्य बाजार में सड़क के किनारे कई दिनों से पड़े नालियों के कचरों को हटाने की मांग पर रविवार को लोग सड़क पर उतर आये और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क को जाम कर दिया. सूचना पाकर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष भरत कुमार झुनझुनवाला जाम स्थल पर पहुंचे […]

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के मुख्य बाजार में सड़क के किनारे कई दिनों से पड़े नालियों के कचरों को हटाने की मांग पर रविवार को लोग सड़क पर उतर आये और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क को जाम कर दिया.

सूचना पाकर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष भरत कुमार झुनझुनवाला जाम स्थल पर पहुंचे और कचरों को हटवाने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोगों ने जाम हटाया.

विदित हो कि विगत एक सप्ताह पूर्व नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा सफाई के नाम पर सड़क के किनारे की नालियों से कचरों को निकाला गया. कचरों को सड़क के किनारे ही छोड़ दिया गया.

परिणाम यह हुआ कि वर्षा होने से कचरा सड़क पर बहने लगा. दरुगध से लोगों को राह चलना मुश्किल हो गया. सड़क के किनारे के दुकानदार परेशान हो उठे. रविवार को लोगों को आक्रोश फूट पड़ा. दिनेश सिंह, बबलू शर्मा, पिंटू मल्लिक के नेतृत्व में लोगों ने सड़क को जाम कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >