चोरी के आरोप में युवक हिरासत में

घाटशिला : घाटशिला पुलिस ने कदमा निवासी परेश पटेल को वाहन चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस को शक है कि पिछले दिनों हुई बाइक समेत अन्य वाहनों की चोरी में परेश का हाथ है. शक के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ कर रही है. परेश का कहना […]

घाटशिला : घाटशिला पुलिस ने कदमा निवासी परेश पटेल को वाहन चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस को शक है कि पिछले दिनों हुई बाइक समेत अन्य वाहनों की चोरी में परेश का हाथ है.

शक के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ कर रही है. परेश का कहना है कि वह पूर्व में वाहनों की चोरी करता था, परंतु अभी वह वाहन चोरी नहीं करता है. वह मुसाबनी से मजदूरों को लेकर कदमा जा रहा था. उसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >