बिजली खंभा पर चढ़ा विक्षिप्त, मौत

चाकुलिया : चाकुलिया के मौरबेड़ा गांव में बुधवार की सुबह गांव का ही सोमाय मुंडा (30) नामक एक विक्षिप्त 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार के खंभा पर चढ़ गया. करंट से वह बुरी तरह झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा. मुखिया योगेंद्र सिंह मुंडा और ग्रामीणों ने इलाज के लिए उसे सामुदायिक […]

चाकुलिया : चाकुलिया के मौरबेड़ा गांव में बुधवार की सुबह गांव का ही सोमाय मुंडा (30) नामक एक विक्षिप्त 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार के खंभा पर चढ़ गया. करंट से वह बुरी तरह झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा.

मुखिया योगेंद्र सिंह मुंडा और ग्रामीणों ने इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मुखिया ने बताया कि सोमाय मुंडा तमिलनाडू में काम करता था.

मानसिक स्थिति खराब होने के कारण एक सप्ताह पूर्व उसे गांव लाया गया था. बुधवार की सुबह वह बिजली के खंभा पर चढ़ गया. करंट लगने से वह झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >