माओवादियों ने कहा पन्ना मजदूरों का केस वापस लो

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मुढ़ाठाकुरा गांव के पास माओवादियों द्वारा बैनर और पोस्टर लगाया गया है. स्कूल केपास लगे बैनर व कैनाल पर साटे गये पोस्टर में लाल रंग से निवेदक के रूप में सीपीआइ माओवादी अंकित है. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और बैनर तथा पोस्टर को जब्त कर लिया. जानकारी मिली है […]

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मुढ़ाठाकुरा गांव के पास माओवादियों द्वारा बैनर और पोस्टर लगाया गया है. स्कूल केपास लगे बैनर कैनाल पर साटे गये पोस्टर में लाल रंग से निवेदक के रूप में सीपीआइ माओवादी अंकित है.

सूचना पाकर पुलिस पहुंची और बैनर तथा पोस्टर को जब्त कर लिया. जानकारी मिली है कि यहां 24-25 सितंबर की रात अज्ञात लोगों ने पोस्टर साटा है. टांगे गये बैनर में 21 सितंबर से 27 सितंबर तक पार्टी का स्थापना दिवस गांवगांव में मनाने की बात लिखी गयी है.

वहीं साटे गये पोस्टर में पन्ना खुदाई के मजदूरों पर किये गये मुकदमों को वापस लेने की मांग रखी गयी है. पन्ना खुदाई से संबंधित जब्त बाइक तथा साइकिलों को भी छोड़ने की मांग पोस्टरों में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >