घाटशिला : घाटशिला के सुवर्ण रेखा नदी बड़ा पत्थर के नीचे से मंगलवार की शाम धोबीपाड़ा के लुटकू सीट और उसके साथियों ने एक आठ फीट लंबा एक अजगर सांप पकड़ा. अजगर सांप को युवकों ने सुवर्ण नदी पर पुल निर्माण करा रहे केके नरसरिया कैंप के एक ड्राम में रखा.
युवकों ने पकड़े गये अजगर की सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग ने रात आठ बजे अजगर को जब्त किया और बुधवार की सुबह बुरूडीह और बनकाटी के बीच स्थित जंगल में छोड़ दिया. अजगर पकड़े जाने की सूचना पाकर घाटशिला पुलिस भी शाम में कैंप पहुंची थी.
पुलिस ने भी अजगर को देखा और वन विभाग से इसे जब्त करने को कहा. मंगलवार की दोपहर दो बजे से ही लुटकू सीट और उसके साथी अजगर को पड़ने के प्रयास में जुटे थे. शाम साढे छह बजे अजगर को लुटकू सीट और उसके साथियों ने पकड़ कर कैंप में लाया. कैंप के खाली पड़े ड्राम में अजगर को डाल दिया. लुटकू सीट अजगर की पूंछ और उसका साथी बोरे से मुंह ढंका.
तब जाकर अजगर पकड़ा जा सका. युवकों ने बताया कि जहां पर अजगर बैठा था. वहां पर महिलाएं नहाती हैं. इसलिए उसे पकड़ा गया. अजगर कहां से नदी में पहुंचा. इसकी जानकारी किसी को नहीं है.
