डेढ़ साल बाद आयी बिजली

चाकुलिया का पारूडांगा गांव उत्साहित चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बीरदह पंचायत के पारूलडांगा गांव में डेढ़ साल बाद रविवार को बिजली आयी. भाजपा नेता सरोज महापात्र के प्रयास से गांव के लिए 25 केबी का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध हुआ. रविवार को सरोज महापात्र ने फीता काट कर ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन किया. ग्रामीणों ने कहा कि […]

चाकुलिया का पारूडांगा गांव उत्साहित

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बीरदह पंचायत के पारूलडांगा गांव में डेढ़ साल बाद रविवार को बिजली आयी. भाजपा नेता सरोज महापात्र के प्रयास से गांव के लिए 25 केबी का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध हुआ. रविवार को सरोज महापात्र ने फीता काट कर ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन किया.

ग्रामीणों ने कहा कि डेढ़ साल से गांव का 26 केबी का ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा था. किसी ने भी इसकी मरम्मत के लिए पहल नहीं की. उदघाटन के बाद सरोज महापात्र ने कहा कि भाजपा गांवों का विकास चाहती है.

राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार लूट की सरकार है. इस सरकार को जन भावना की चिंता नहीं है. भाजपा ही विकास कर सकती है. भाजपा को समर्थन दें. इस मौके पर ग्राम प्रधान सूरज मोहन टुडू, मनी राम मुमरू, दशरथ मांडी, तपन नायक, हिंदू मांडी, बलराम मांडी, नंदलाल टुडू समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >