मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण सह जन सुनवाई

घाटशिला : घाटशिला के माझी परगना महाल भवन में गुरुवार को सामाजिक अंकेक्षण सह जन सुनवाई का आयोजन हुआ. बीपीओ अंजुम प्रकाश बाड़ा ने जन सुनवाई में प्रत्येक पंचायत से आये मुखिया, पंचायत समिति, उप मुखिया से अपील की कि मनरेगा के मार्च माह से अक्तूबर माह तक जिन योजनाओं का काम हुआ है, उसे […]

घाटशिला : घाटशिला के माझी परगना महाल भवन में गुरुवार को सामाजिक अंकेक्षण सह जन सुनवाई का आयोजन हुआ. बीपीओ अंजुम प्रकाश बाड़ा ने जन सुनवाई में प्रत्येक पंचायत से आये मुखिया, पंचायत समिति, उप मुखिया से अपील की कि मनरेगा के मार्च माह से अक्तूबर माह तक जिन योजनाओं का काम हुआ है, उसे ग्राम सभा के तहत प्रखंड कार्यालय में भेजा जाये.

नयी योजनाओं को ग्राम सभा में पारित करा कर प्रखंड कार्यालय में भेजा जाये. इन सभी मामलों को लेकर सामाजिक अंकेक्षण कराया जा रहा है. उन्होंने सामाजिक अंकेक्षण में 20 पंचायत के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और उप मुखिया ने एकएक पंचायत में हो रहे कार्यो के संबंध में जानकारी प्राप्त की. इस मौके पर मुख्य रूप से जेइ अजीत सिंह, बीपीओ शिप्रा मालिक समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >