बड़शोल प्रावि में बीइइओ को घेरा

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत के बड़शोल प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे बीइइओ राम नारायण साह को शनिवार को ग्रामीणों ने घेर लिया. आरोप है कि श्री साह ने नव नियुक्त शिक्षक बासुदेव कुमार को दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया. मौके पर ग्राम शिक्षा समिति की अध्यक्ष जोसना महतो, ग्राम प्रधान […]

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत के बड़शोल प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे बीइइओ राम नारायण साह को शनिवार को ग्रामीणों ने घेर लिया. आरोप है कि श्री साह ने नव नियुक्त शिक्षक बासुदेव कुमार को दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया.
मौके पर ग्राम शिक्षा समिति की अध्यक्ष जोसना महतो, ग्राम प्रधान मथुर चंद्र महतो, वासुदेव महतो, आशिष सरकार, मानिक महतो, अनिल महतो ने कहा कि विद्यालय में एक मात्र शिक्षक सपन कुमार सिंह हैं. विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई होती है.
विद्यालय में शिक्षक नहीं होने के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. गांव के अधिकांश बच्चे निजी स्कूल में शिक्षा ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि वर्षो के बाद शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय में नव नियुक्त शिक्षक वासुदेव कुमार के पदस्थापित किया था, परंतु बीइइओ द्वारा उन्हें दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने बीइइओ का घेराव कर प्रतिनियुक्त शिक्षक का विद्यालय में पदस्थापना करने की मांग की.
क्या कहते हैं बीइइओ
बच्चे कम हैं, इस कारण दो शिक्षकों की जरूरत नहीं थी
इस संबंध में बीइइओ राम नारायण साह ने कहा कि बड़शोल प्रावि में 12 बच्चे ही नामांकित हैं. बच्चों की संख्या कम होने के कारण विद्यालय में दो शिक्षकों की जरूरत नहीं थी. उन्होंने कहा कि बालिदुमा उत्क्रमित हाई स्कूल में 400 छात्र-छात्रएं नामांकित हैं और विद्यालय में एक मात्र शिक्षक हैं. इसके कारण शिक्षक वासुदेव कुमार की प्रतिनियुक्ति बालिदुमा हाई स्कूल में की गयी है. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रतिनियुक्त शिक्षक को विद्यालय में पदस्थापित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >