लड़ाई क्वार्टर पर कब्जे की, मामला थाने पहुंचा

मुसाबनी : मुसाबनी नंबर 3 स्थित एटीएफ के एक क्वार्टर के कब्जे के मामले को लेकर मंगलवार की रात दोनों पक्ष के लोग मुसाबनी थाना पहुंचे. थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के साथ वार्ता कर मामले को सुलझाने की पहल की. समाचार लिखे जाने तक रात 8.30 बजे तक दोनों पक्षों के लोग थाना में […]

मुसाबनी : मुसाबनी नंबर 3 स्थित एटीएफ के एक क्वार्टर के कब्जे के मामले को लेकर मंगलवार की रात दोनों पक्ष के लोग मुसाबनी थाना पहुंचे. थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के साथ वार्ता कर मामले को सुलझाने की पहल की.

समाचार लिखे जाने तक रात 8.30 बजे तक दोनों पक्षों के लोग थाना में डटे थे और गतिरोध जारी था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपी नाथ माहली तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष रूस्तम अंसारी के बीच एटीएफ के एक क्वार्टर को लेकर पिछले दो दिनों से तनाव था. मंगलवार की दोपहर को एक पक्ष द्वारा उक्त क्वार्टर में ताला जड़ दिया गया.

शाम होते होते दोनों पक्षों के लोग थाना पहुंचे. दोनों पक्षों की ओर से बड़ी संख्या में लोग थाना पहुंचे थे. थाना प्रभारी अरुण कुमार दूबे थाना पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराने के प्रयास में जुटे थे.

विधायक प्रतिनिधि प्रधान सोरेन, झामुमो नेता शंकर चंद्र हेंब्रम, मिर्जा सोरेन, आछसं के सिदो मार्डी, भाजपा नेत्री सुमित्र मुमरू, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष भीम बहादुर लामा, असीत सिंह सरदार, भरत चंद्र भकत, सूरज लामा, विष्णु रजक समेत दोनों पक्षों के कई समर्थक थाना पहुंचे थे. क्वार्टर कब्जे के मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव कायम था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >