केशरपुर उप स्वास्थ्य केंद्र एक बजे बंद मिला

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत के केशरपुर (गुड़ाझोर) में स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र बदहाल है. सोमवार को दोपहर एक बजे बाघुड़िया पंचायत समिति सदस्य सुनाराम सोरेन इस अस्पताल में पहुंचे तो अस्पताल बंद था. अस्पताल गेट पर ताला लटक रहा था. पंसस ने बताया कि इस अस्पताल में एक एएनएम बेला सरकार […]

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत के केशरपुर (गुड़ाझोर) में स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र बदहाल है. सोमवार को दोपहर एक बजे बाघुड़िया पंचायत समिति सदस्य सुनाराम सोरेन इस अस्पताल में पहुंचे तो अस्पताल बंद था. अस्पताल गेट पर ताला लटक रहा था. पंसस ने बताया कि इस अस्पताल में एक एएनएम बेला सरकार पदस्थापित है. वह नहीं थीं. कई ग्रामीण इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे.
बंद पाकर बिना इलाज के ही लौट गये. ग्रामीणों ने बताया कि यहां एएनएम ही जांच कर दवाइयां देती है. अभी कई माह से इस केंद्र में कोई दवाइयां भी नहीं है. परची लिख कर दे दिया जाता है. इस केंद्र में गर्भवतियों का प्रसव भी बिना डॉक्टर के ही एएनएम कराती है. अस्पताल झाड़ियों से भर गया है. चारों और गंदगी का अंबार है.
पंसस ने कहा कि कई बार घाटशिला के चिकित्सा प्रभारी डॉ रामचंद्र सोरेन से इस अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की मांग की गयी, परंतु कोई पहल नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >