मुसाबनी : बाड़ाघाट नाला के समीप बीती रात एक अजगर सांप घुस गया.लखन मांझी द्वारा नाला के समीप एक मुर्गी–बत्तख पालने के लिए झोपड़ी बनाया गया है. शनिवार शाम को करीब आठ फीट का अजगर इस झोपड़ी में घुस गया.
लखन मांझी ने अजगर को घर के अंदर ताला बंद कर दिया. लखन तथा उसकी पत्नी कुईली मांझी ने कहा कि अजगर के माथे में धान की बाली का निशान है और वह धन बेड़ा देवता है. कुइली मांझी एवं परिवार वाले अजगर की पूजा–अर्चना करने के लिए गुणी से संपर्क कर रहे थे.
वनपाल पवन चंद्र महतो के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा कर सांप को अपने कब्जे में ले लिया. वन विभाग अजगर को धोबनी जंगल में छोड़ने की तैयारी में जुटा है. वन विभाग की टीम में एसएन ठाकुर सांप पकड़ने वाले बंगला चौकीदार दुर्गा चरण महतो, दिलीप महाकुड़, मधु महाकुड़, भीम किस्कू तथा चालक सिप्पू शामिल थे.
