धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के कनास गांव के एक समधी (55) और समधन (52) के बीच प्यार हुआ और दोनों 16 जनवरी को फरार हो गये. 18 जनवरी को समधिन के पति बुद्ध देव पाल ने अपने समधी चरण पाल के खिलाफ कांड संख्या 6/ 2015, धारा 366 और 379 के तहत मामला दर्ज कराया. 30-31 की रात पुलिस ने दोनों को कनास गांव स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया.
चरण पाल को पुलिस ने जेल भेज दिया. वहीं समधिन की स्थानीय सीएसची में डॉक्टरी जांच के लिए भेजा गया. चिकित्सक नहीं होने के कारण जांच नहीं हुई. एक अप्रैल को उसे जांच के लिए एमजीएम भेजा जायेगा. समधी और समधिन की प्रेम कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गयी है.
जानकारी के मुताबिक चरण पाल अपनी समधन के साथ 16 जनवरी को फरार हो गया था. प्राथमिक दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश की, परंतु उनका कोई सुराग नहीं मिला. 30-31 मार्च की रात गांव के चौकीदार ने समधी और समधिन के गांव में होने की सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
